LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये घूस लेते LEAO कार्यालय का अकाउंटेंट गिरफ्तार

vigilance action in Khagaria LEAO office accountant arrested
vigilance action in Khagaria LEAO office accountant arrested - फोटो : news4nation

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग (SVU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया स्थित LEAO कार्यालय के अकाउंटेंट शिशिर राय को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम ने आरोपी को 18 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिशिर राय पर एक लाभार्थी से कार्यालयीन कार्य के निष्पादन के बदले अवैध राशि की मांग करने का आरोप था। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी अकाउंटेंट को लेकर LEAO कार्यालय पहुंची, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामले में अन्य किसी की संलिप्तता तो नहीं है।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

NSIT
Nsmch