LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : खगड़िया में रसोई गैस का गहराया संकट, एजेंसियों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, रमजान में बढ़ी मुश्किलें

Bihar News : ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा है. बिहार के कई जिलों में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में रसोई गैस का गहराया संकट, एजेंसियों स
रसोई गैस की किल्लत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खासकर रमजान के महीने में गैस की कमी से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जितनी आवश्यकता है, उसके मुकाबले काफी कम मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। इसी कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

Diarch GO

उपभोक्ता मो. तौसीफ ने बताया कि वह दो दिनों से गैस लेने के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार गैस खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गैस नहीं मिलने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। वहीं रुखसार खातून ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे समय में गैस नहीं मिलना बड़ी समस्या बन गई है। रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार के लिए खाना बनाना भी कठिन हो रहा है। रंजन कुमार ने बताया कि जब वह गैस एजेंसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि गैस सिलेंडर ही उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

NSIT
Nsmch

वहीँ कैमूर में भी गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही गैस सिलिंडर के साथ इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। लोगों ने कहा की पिछले तीन दिनों से सुबह हम लोग आते हैं और दोपहर में वही खाली सिलिंडर लेकर वापस घर जाते हैं। घरों में खाना नहीं बन रहा है। बाजार से खरीद कर खाना खा रहे हैं। बच्चे दूध के लिए परेशान हैं। रोजा खोलने के लिए भी बाहर दुकान से खरीद कर काम चल रहा है। 

ये तस्वीर मोहनिया नगर के डड़वा इंडेन गैस एजेंसी के समीप की है सुबह से लाइन में सिलेंडर रख लोग खड़े हैं। लोगों ने कहा की कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है कि कब तक सिलेंडर मिलेगा। उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी वाले गैस की कालाबाजी कर रहे हैं। बाजार में महंगे दाम पर गैस सिलिंडर मिल है। ₹1800 से 2000 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। कहीं कहीं तो तीन हजार में भी मिल रहा है।

अमित की रिपोर्ट