LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Khagaria - खगड़िया जिले में पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार बहियार, गंगा नदी के पास संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

टीम में मुफ्फसिल थाना पुलिस, डीआईयू खगड़िया, STF (SOG-01, पटना) और आर्म्स सेल SWAT-04 शामिल थे। छापेमारी के दौरान हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 169/25 दिनांक 01.12.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

मो. तबरेज उर्फ तम्मों (40 वर्ष), पिता – मो. मुस्ताक

मो. रिंकू उर्फ फैयाज (32 वर्ष), पिता – मो. मुस्ताक

मो. आफताब आलम (42 वर्ष), पिता – स्व. मो. इस्लाम

मो. वसीम (35 वर्ष), पिता – स्व. मो. नियाजू

(सभी निवासी – मिर्जापुर वरदह, थाना मुफ्फसिल, जिला मुंगेर)

उमेश कुमार यादव (20 वर्ष), निवासी – तौफिर वार्ड नं.-09, थाना मुफ्फसिल, मुंगेर

बरामद सामान: देसी पिस्टल – 04,  देसी कट्टा – 01, खाली मैगजीन – 10, बेस मशीन – 06, साइकिल फोक – 08, बाइस – 02, ड्रिल मशीन – 02, हेक्सा ब्लेड – 09, रेती – 25, ड्रिल बिट (वर्मा) – 15, हथौड़ा – 02, अन्य कई उपकरण

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी: पुअनि सह थानाध्यक्ष अमरजीन प्रताप सिंह, मुफ्फसिल थाना, सअनि पंकज कुमार, मुफ्फसिल थाना, डीआईयू खगड़िया टीम, STF (SOG-01), पटना एवं आर्म्स सेल SWAT-04

NSIT
Nsmch

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में फैले अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है। पूरे रैकेट के तार किससे जुड़े हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है ताकि इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।