LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बस कंडक्टर की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

खगड़िया के अभिषेक कुमार की पूर्णिया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। 24 वर्षीय अभिषेक अपने पिता का इकलौता बेटा था और पूर्णिया में बस कंडक्टर का काम करता था। इस घटना से पूरे मथुरापुर गांव में शोक की लहर है।

हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बस कंडक

Khagaria  - : बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ पूर्णिया हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार की मौत हो गई। इस घटना ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन ली हैं। अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार का एकमात्र सहारा भी। 

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक अभिषेक कुमार, खगड़िया के भरतखण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर (लोनियाचक) का निवासी था। वह पिछले कुछ वर्षों से पूर्णिया में एक बस पर कंडक्टर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया हाईवे पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

तीन साल पहले हुई थी शादी, पीछे छूट गई मासूम बेटी

अभिषेक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुँची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक की शादी करीब तीन साल पहले भागलपुर के सोनबरसा में हुई थी। वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और मात्र एक वर्ष की मासूम बेटी को छोड़ गया है। इकलौते बेटे का शव देख पिता नरेश चौधरी और माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और मांग की है कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Diarch GO

Report - amit kumar