LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Education - सिर्फ बातें नहीं, काम बोलता है! खगड़िया के इस स्कूल ने दिखाया कैसे बदलता है सरकारी सिस्टम, DEO भी हुए मुरीद

राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय ने विकास फंड के शानदार उपयोग से पूरे जिले में मिसाल कायम की है। प्राचार्य विनीता 'विन्नी' के नेतृत्व में स्कूल का ऐसा कायाकल्प हुआ है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Bihar Education - सिर्फ बातें नहीं, काम बोलता है! खगड़िया के

Khagaria  - जिले के अलौली प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय राहुलनगर ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और पारदर्शिता हो, तो सरकारी संसाधनों से भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। विद्यालय की प्राचार्य विनीता ‘विन्नी’ के नेतृत्व में विकास फंड का उपयोग विद्यालय परिसर को सुसज्जित और आकर्षक बनाने में किया गया है। स्कूल का नया रूप अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमरेंद्र कुमार गोंड ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, रंग-रोगन और वहां के शैक्षणिक वातावरण को देखकर डीईओ दंग रह गए। उन्होंने फंड के प्रभावी और पारदर्शी उपयोग के लिए प्राचार्य और शिक्षकों की टीम की जमकर सराहना की और इसे अन्य स्कूलों के लिए एक प्रेरणा बताया।

NSIT
Nsmch

वर्तमान में इस विद्यालय में 142 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें 4 नियमित शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ पढ़ा रहे हैं। प्राचार्य की दूरगामी सोच और शिक्षकों की सक्रियता के कारण न केवल स्कूल की इमारत चमकी है, बल्कि बच्चों के लिए शैक्षणिक माहौल भी काफी सुखद हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों के बीच यह स्कूल गर्व का विषय बन गया है। लोगों का मानना है कि राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय अब सरकारी व्यवस्था में सुधार की एक नई पहचान बन चुका है। यही कारण है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस बदलाव को देखने स्कूल पहुंच रहे हैं।

Report - amit kumar