LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, हथियार तस्कर गिरफ्तार, सैकड़ों लीटर शराब किया जब्त

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. वहीँ मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया पुलिस को गुरुवार को एक साथ कई बड़ी सफलताएं हाथ लगीं। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध हथियार निर्माण व तस्करी तथा शराब के खिलाफ अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई।

गोगरी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस संयुक्त कार्रवाई में गोगरी थाना पुलिस, डीआईयू खगड़िया और एसटीएफ की टीम शामिल रही। छापेमारी मोहम्मद शम्स परवेज आलम के घर पर की गई, जहां से दो अभियुक्तों मोहम्मद इस्तखार (फुदकीचक इटहरी निवासी) और मोहम्मद समस परवेज आलम (मुश्कीपुर निवासी) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक अधनिर्मित देशी पिस्तौल, जंग लगा कट्टा, गोल स्प्रिंग, लोहे का बैरल, ड्रिल मशीन, मिसफायर गोली, पिस्तौल का मैगजीन, दो मोबाइल और हथियार बनाने के कई औजार बरामद किए। दोनों अभियुक्तों पर पहले से ही गोगरी और चौथम थाना में कई कांड दर्ज हैं।

Diarch GO

मानसी में हथियार तस्कर धराया

मानसी थाना पुलिस और डीआईयू खगड़िया की संयुक्त टीम ने मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 के पास सोनू कुमार को पांच देसी कट्टा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। सोनू कुमार मूल रूप से मानसी के मटिहानी का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह हथियार की डिलीवरी देने जा रहा था।

पसराहा में 700 लीटर शराब बरामद

पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 700 लीटर विदेशी शराब से लदा बोलेरो पिकअप जब्त किया गया। यह गाड़ी भोरकाठ नवटोलिया पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। जांच के दौरान शराब बरामद हुई।

NSIT
Nsmch

पुलिस कप्तान का बयान

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चल रहा है। हालिया कार्रवाई में गोगरी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, मानसी में हथियार तस्कर की गिरफ्तारी और पसराहा में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। खगड़िया पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट