LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

बड़े अपराध के लिए जुटे अपराधियों संग पुलिस-एसटीएफ की मुठभेड़, दर्जनों राउंड चली गोलियां, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी अमर यादव को दो रेगुलर राइफलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में 22 राउंड फायरिंग की।

बड़े अपराध  के लिए जुटे अपराधियों संग पुलिस-एसटीएफ की  मुठभे

Khagaria - खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक अपराधी को भारी मात्रा में हथियारों के साथ दबोच लिया। 

गुप्त सूचना पर 'जलेबी पेड़' के पास छापेमारी

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि मानसी थाना क्षेत्र के अरनमा मौजा नोनिया चौरी बहियार स्थित जलेबी पेड़ के पास अपराधी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। इस गिरोह का नेतृत्व नोनहा निवासी अमर यादव (पिता–दिलेश्वर यादव) कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पराधियों की फायरिंग और पुलिस का करारा जवाब

खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में कुल 22 राउंड फायरिंग की। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अमर यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

हथियारों का जखीरा बरामद

गिरफ्तार अमर यादव के पास से पुलिस ने निम्नलिखित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं:

  • 02 रेगुलर राइफल

  • 04 जिंदा कारतूस

  • 04 खोखा

  • 02 मिस फायर कारतूस 

    फरार अपराधियों की तलाश जारी

खगड़िया पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों और हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मानसी थाना में इस मुठभेड़ को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Diarch GO

रिपोर्ट - अमित कुमार