LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: खगड़िया पुलिस का ऑपरेशन इज्जत, बहादुरी और तेज़ तफ्तीश पर एसपी ने बरसाए इनाम, जान बचाने वाली डायल-112 टीम को सलाम

Bihar News: खगड़िया में पुलिस महकमे के जांबाज अफसरों और कर्मियों की बहादुरी व शानदार कार्यशैली को उस वक्त खास अंदाज में सराहा गया, जब जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Khagaria Police Operation Izzat
जान बचाने वाली डायल-112 टीम को सलाम- फोटो : social Media

Bihar News: खगड़िया में पुलिस महकमे के जांबाज अफसरों और कर्मियों की बहादुरी व शानदार कार्यशैली को उस वक्त खास अंदाज में सराहा गया, जब जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने साफ कहा कि अपराध की दुनिया में तेजी से तफ्तीश और मजबूत कार्रवाई ही कानून की असली ताकत है।

दरअसल बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के मौके पर पुलिस केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कांड अनुसंधान में शानदार प्रदर्शन कर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Diarch GO

इस दौरान फरवरी माह में सबसे ज्यादा कांडों का निष्पादन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों में अभिमन्यु कुमार सिंह (सहायक अवर निरीक्षक, चौथम थाना), प्रशांत कुमार (प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, सदर थाना), भानू प्रताप सिंह (पुलिस अवर निरीक्षक, चौथम थाना) और पंकज कुमार (सहायक अवर निरीक्षक, मुफ्फसिल थाना) शामिल रहे। इन अधिकारियों ने कई मामलों की तफ्तीश में तेजी दिखाते हुए नतीजे तक पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें एसपी ने मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं कांडों के निष्पादन में बेहतर नेतृत्व देने वाले राकेश कुमार गुप्ता (थानाध्यक्ष, सदर थाना) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब डायल 112 की उस टीम को सम्मान मिला, जिसने गोगरी थाना क्षेत्र में आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। इस टीम में शामिल देवनाथ रजक, सिपाही पुष्पलता कुमारी और पिंकी कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मान मिला।

इस मौके पर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि ईमानदारी, फुर्ती और जनसेवा की भावना ही पुलिस की असली पहचान है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती और आम जनता के प्रति नरमी ही पुलिस की असली जिम्मेदारी है।