LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद

Bihar Crime : खगड़िया में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दा
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले की गोगरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रसालपुर मुश्कीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद आग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध जिले में लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जिसके तहत गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस की छापेमारी और आरोपी की गिरफ्तारी

गोगरी थाना पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि रसालपुर मुश्कीपुर गांव का रहने वाला एक युवक अपने ही घर के भीतर अवैध रूप से हथियार बनाने का काला कारोबार संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थल पर घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से मोहम्मद शाहनवाज आलम (29 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जो हथियार बनाने की मशीनरी के साथ मौजूद था।

बड़ी मात्रा में मशीनें और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले भारी मात्रा में उपकरण और सामग्री जब्त की है। बरामद सामानों में लोहे की ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, पिस्टल के बट (स्टार मार्क पीतल के), 7.62 एमएम की जिंदा गोलियां, छोटी-बड़ी बैरल और मैगजीन स्प्रिंग शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने गोल बैरल रॉड, छेनी, मोबाइल फोन और अन्य निर्माण सामग्री भी बरामद की है, जिससे स्पष्ट होता है कि यहां बड़े पैमाने पर पिस्टल और अन्य हथियार तैयार किए जा रहे थे।

कांड संख्या 108/26 दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस ने गोगरी थाना कांड संख्या 108/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज आलम के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इस मिनी गन फैक्ट्री से तैयार हथियार किन-किन अपराधियों को सप्लाई किए जाते थे। इस अवैध नेटवर्क के पीछे कौन से बड़े गिरोह का हाथ है, इसे लेकर भी छापेमारी तेज कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

अपराध के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: खगड़िया पुलिस

पुलिस पदाधिकारियों की तत्परता से मिली इस कामयाबी के बाद विभाग में उत्साह का माहौल है। खगड़िया पुलिस ने बताया की  जिले में अपराध और अवैध शस्त्रों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 

अमित की रिपोर्ट