LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने दो महिला तस्करों को 20 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, नकद और मोबाइल किया बरामद

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसा है. इसी कड़ी में पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने दो महिला तस्करों को 20 ग्राम
महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : बिहार पुलिस के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खगड़िया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापामारी कर 20.02 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के दिशा-निर्देश में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

इसी क्रम में दिनांक 09 फरवरी 2026 को खगड़िया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलुआही में स्मैक/हीरोइन का अवैध क्रय-विक्रय किया जा रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने विधिवत छापामारी कर बलुआही गांव में एक घर से दो महिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छापामारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 20.02 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये), 24,100 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूतन देवी (उम्र करीब 35 वर्ष), पति श्रीकांत यादव तथा रानी देवी (उम्र करीब 60 वर्ष), पति स्व. ब्रहमदेव यादव, दोनों निवासी बलुआही, थाना खगड़िया, जिला खगड़िया के रूप में की गई है।

Diarch GO

इस संबंध में खगड़िया थाना कांड संख्या 47/28, दिनांक 09.02.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 111/3(5) बीएनएस एवं धारा 8(सी)/21(बी)/29/35 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस छापामारी अभियान में सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पु.अ.नि. राहुल कुमार, परि.पु.अ.नि. सफत खातून, DIU टीम खगड़िया, SOG-03 पटना तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। खगड़िया पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट