LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मासूम की हत्या के आरोपी को 10 घंटे में दबोचा, ड्रोन से खोज निकाला शव

Bihar Crime : खगड़िया में मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. वहीँ ड्रोन से मासूम का शव पुलिस ने खोज लिया....पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मासूम की हत्
मासूम का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA :  जिले में 6 जनवरी की शाम से लापता एक नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 6 जनवरी की शाम 4 बजे गायब हुई बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस को 7 जनवरी की दोपहर, घर से 500 मीटर दूर एक सरसों के खेत में उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ड्रोन कैमरे और DIU टीम की बड़ी कामयाबी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अलौली एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने 7 जनवरी की सुबह से ही ड्रोन कैमरों की मदद ली। ड्रोन के जरिए सघन तलाशी के दौरान दोपहर 12 बजे बच्ची का शव मिला। पुलिस की इस वैज्ञानिक और त्वरित खोजबीन की जिले भर में चर्चा हो रही है, जिसने कम समय में सुराग ढूंढ निकाला।

मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत गिरफ्तार

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतिका की माँ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत कुमार (18 वर्ष) को धर-दबोचा। खगड़िया पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी के पास से ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं, जो मामले में सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साबित होंगे।

एफएसएल और मेडिकल जांच से केस होगा मजबूत

घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के पीछे की असल मंशा और अन्य परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस कांड के त्वरित विचारण (Speedy Trial) के लिए मामले को जल्द ही न्यायालय में पेश करेगी।

NSIT
Nsmch

गांव में शोक और आक्रोश का माहौल

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और 10 घंटे के भीतर गिरफ्तारी ने लोगों के गुस्से को शांत करने का काम किया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है।

अमित की रिपोर्ट