LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

रफ्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आने से डीएलएड छात्रा की दर्दनाक मौत, बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

खगड़िया के परबत्ता बाजार में ट्रक की चपेट में आने से डीएलएड छात्रा सानिया मुस्कान की मौत। बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त किया।

रफ्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आने से डीएलएड छात्रा की दर्द
खगड़िया के परबत्ता में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।- फोटो : अमित कुुमार

Khagaria - बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मो. फारुख की पुत्री सानिया मुस्कान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सानिया मुस्कान बाजार से घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर अपनी साइकिल से वापस लौट रही थी। सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सानिया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परबत्ता पहुँचाया, लेकिन अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेधावी छात्रा थी सानिया, परिवार को देती थी सहारा

मृतका के पिता मो. फारुख ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी होनहार थी। वह डीएलएड (D.El.Ed) की छात्रा थी और शिक्षिका बनने का सपना देख रही थी। सानिया न केवल अपनी पढ़ाई कर रही थी, बल्कि घर पर छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर आर्थिक रूप से अपने परिवार का सहयोग भी करती थी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना प्रभारी दिवाकर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक के संबंध में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

परबत्ता बाजार में हुए इस हादसे ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार अक्सर जानलेवा साबित होती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रकों की गति सीमा निर्धारित की जाए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में किसी और 'सानिया' की जान न जाए।

रिपोर्ट - अमित कुमार



Diarch GO