LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन सड़क निर्माण की रखी माँग

Bihar News : खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन सड़क निर्माण की मांग रखी......पढ़िए आगे

Bihar News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले खगड़िया सां
नितिन गडकरी से मिले राजेश वर्मा - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : उत्तर बिहार की जीवनरेखा माने जाने वाले खगड़िया–पूर्णिया मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को आगे बढ़ाते हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सांसद वर्मा ने खगड़िया से पूर्णिया तक सिंगल लेन मार्ग को फोर लेन में अपग्रेड करने की पुरजोर मांग रखी।

सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि खगड़िया–पूर्णिया मार्ग न केवल खगड़िया और पूर्णिया जिलों को जोड़ता है, बल्कि कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों के लिए भी यह मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होने के कारण सिंगल लेन सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। कई बार सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है, जिससे यात्रियों, किसानों, व्यवसायियों और एम्बुलेंस सेवाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इस मार्ग के चौड़ीकरण को क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद द्वारा रखे गए तथ्यों और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि आगामी कैबिनेट बैठक में खगड़िया–पूर्णिया फोर लेन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस परियोजना को ‘प्राथमिकता सूची’ में शामिल कर स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शीघ्र गति से शुरू कराया जाएगा।

सांसद राजेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क परियोजना न केवल सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात को सुनिश्चित करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी। फोर लेन बनने से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, परिवहन लागत में कमी आएगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

NSIT
Nsmch

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सांसद की इस पहल का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि फोर लेन सड़क निर्माण से दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी, यात्रा का समय घटेगा और खगड़िया–पूर्णिया मार्ग एक आधुनिक और सुरक्षित सड़क नेटवर्क का रूप लेगा।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट