LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Political News : खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने परिजनों के साथ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

Bihar Political News : खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने परिजनों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. ...पढ़िए आगे

Bihar Political News : खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने परिजनों क
राष्ट्रपति से मिले राजेश वर्मा - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : नई दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के बाद राजेश वर्मा ने कहा की राष्ट्रपति से उनका मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त हुआ। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मैं और मेरा परिवार राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार प्रकट करता है।

वहीँ सांसद ने कहा की कटिहार से खगड़िया होकर पटना जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन खगड़िया के पसराहा महेशखूंट मानसी और खगड़िया में ठहराव होता था। लेकिन अब इंटरसिटी एक्सप्रेस परबत्ता विधानसभा के गौछारी स्टेशन पर भी ठहरेगी। गौछारी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर यह कहा जा रहा है की यह ठहराव एक स्टेशन तक सीमित नहीं है। बल्कि गौछारी स्टेशन के इर्द-गिर्द गांव के हजारों यात्रियों के द्वारा लगातार की जा रही मांग का सम्मान है। अब परबत्ता विधानसभा के यात्रियों को पसराहा के अलावा गौछारी में भी इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने में सुगमता होगी। 

सांसद राजेश वर्मा ने बातचीत में बताया जिस समय हम चुनाव लड़ रहे थे और गौछारी अपनी जनता से वोट मांगने गए थे तो लोगों ने कहा था की अगर आप अगर जीतते हैं तो निश्चित रूप से इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को  गौछारी में करने की सुनिश्चितता आपको करनी होगी। हमने गौछारी के लोगों से वादा किया था। इस सिलसिले में हमने फरवरी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र देकर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गौछारी स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। अंततः रेल मंत्रालय ने गौछारी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। 

यात्री अंश कुमार राघव कुमार सुनैना देवी विभा देवी आदि ने बताया पहले हम इंटरसिटी एक्सप्रेस से या तो महेशखूंट उतरना होता था या फिर पसराहा। अब घर के बगल में इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव मेरे लिए सुखद है।

NSIT
Nsmch