LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

समाहरणालय में उपद्रव करने वाले 14 गिरफ्तार, 82 पर नामजद FIR; पीड़िता की फोटो वायरल करना पड़ा महंगा

समाहरणालय परिसर में जबरन घुसकर हंगामा करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस का बड़ा हंटर चला है. कानून को हाथ में लेने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है

समाहरणालय में उपद्रव करने वाले 14 गिरफ्तार, 82 पर नामजद FIR;

Khagaria - जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में दिनांक 08 जनवरी 2026 को हुए हंगामे के मामले में खगड़िया पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने महिलाओं और युवकों की भीड़ को उकसाकर एक घटना के विरोध में जबरन समाहरणालय परिसर में प्रवेश किया और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया. मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों के रोकने के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रित किया. 

पॉक्सो एक्ट के उल्लंघन पर गंभीर रुख

पुलिस जांच में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पीड़िता का नाम और फोटो सार्वजनिक कर दिया. यह कृत्य पॉक्सो अधिनियम की धारा 23 और भारतीय नागरिक संहिता की धारा 72 का स्पष्ट उल्लंघन है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि पीड़िता की निजता भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. 

नामजद FIR और गिरफ्तारियाँ

इस उपद्रव को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में कुल 82 नामजद और कई अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. जिसमें अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
छापेमारी जारी, पुलिस की अपील

अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में पुलिस टीम शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार,  खगड़िया