LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime: दहेज के लालच में विवाहिता की निर्मम हत्या, परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Crime:दहेज और पैसों के विवाद में विवाहिता की निर्मम हत्या ने इलाके में आक्रोश और कोहराम मचा दिया है। ...

Bihar Crime: दहेज के लालच में विवाहिता की निर्मम हत्या, परिज
दहेज़ के लिए हत्या - फोटो : AMIT

Khagaria: जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक मामला सामने आया है। दहेज और पैसों के विवाद में विवाहिता कंचन कुमारी की निर्मम हत्या ने इलाके में आक्रोश और कोहराम मचा दिया है। मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पति अमित कुमार यादव सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कंचन कुमारी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व अमित कुमार यादव से हिंदू रीति–रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग और दहेज के लिए मनौती और प्रताड़ना का सिलसिला लगातार चलता रहा। आवेदन में आरोप लगाया गया कि इस दौरान कई बार उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी जाती रहीं।

Diarch GO

घटना 18 दिसंबर 2025 की रात लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि कंचन कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब मायके पक्ष के लोग सुबह ससुराल पहुंचे, तो उन्हें कंचन कुमारी मृतावस्था में मिली। मृतका के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई। आवेदन में पति अमित कुमार यादव के अलावा सास, ससुर, ननद और अन्य रिश्तेदारों को नामजद करते हुए दहेज और पैसों के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कंचन कुमारी लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार थी।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 552/25 दर्ज की गई है। धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के मायके में बवाल और शोक का माहौल है। पूरे इलाके में यह हृदयविदारक कृत्य निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग के केंद्र में है। मामला केवल दहेज की राजनीति नहीं, बल्कि कानून और इंसाफ की परीक्षा बन गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार