LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime: खून से लाल हुआ रिश्ता, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, नदी में फेंकी लाश

Bihar Crime: 21 वर्षीय युवक गोलू कुमार की हत्या कर शव को बागमती नदी में फेंक दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar Crime: खून से लाल हुआ रिश्ता, भाई ने भाई को उतारा मौत
बागमती में दफन था कत्ल का राज- फोटो : AMIT

Khagaria:  जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव में 21 वर्षीय युवक गोलू कुमार की हत्या कर शव को बागमती नदी में फेंक दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार की सुबह नदी से शव बरामद होते ही गांव में मातम और दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान मालपा गांव निवासी मंटू प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के पिता समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Diarch GO

पूछताछ और निशानदेही के आधार पर रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने बागमती नदी से युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद में मृतक के भाई ने ही धारदार हथियार से हमला कर गोलू कुमार की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को बागमती नदी में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करने से बच रही है।अजीक कुमार  ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

अमित कुमार की रिपोर्ट