LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

मौत की 'रील': खगड़िया में झांसा देकर नाबालिग दोस्त का कत्ल

खगड़िया के बेलदौर में 13 वर्षीय हिमांशु कुमार की हत्या उसके दोस्तों ने साजिश करके की। चाकू और अन्य सबूत बरामद हुए हैं। हिमांशु पहले चोरी के मामले में शामिल था, जिससे उसके दोस्तों में नाराजगी थी।

13 year old himanshu kumar by friends in beldaur
मौत की 'रील': खगड़िया में झांसा देकर नाबालिग दोस्त का कत्ल - फोटो : news 4 nation

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में दोस्ती के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो नाबालिग दोस्तों ने अपने ही दोस्त हिमांशु को सोशल मीडिया के लिए 'इंस्टाग्राम रील' बनाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। खेल-खेल में रील बनाने का झांसा देकर वे उसे गांव के पास के बहियार (सुनसान इलाके) ले गए। वहां आरोपियों ने हिमांशु के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू से गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को वहीं छिपा दिया गया।

पुरानी रंजिश और बदले की आग

पुलिस जांच में इस खौफनाक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और प्रतिशोध की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक चोरी की घटना में हिमांशु ने जानकारी दे दी थी, जिसके कारण उसके ये दोनों दोस्त पकड़े गए थे। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें दोनों आरोपियों को दंडित किया गया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले इन दोनों किशोरों ने अपने ही दोस्त की जान लेने की खौफनाक साजिश रची।

परिजनों की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई

घटना 19 मार्च की शाम की है, जब स्कूल से लौटने के बाद हिमांशु अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो गांव के पास बहियार से हिमांशु का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव पर चाकू के कई गहरे निशान थे, जिससे साफ था कि हत्या बेहद क्रूरता के साथ की गई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य बरामदगी

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों नाबालिग दोस्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मोबाइल फोन, हाथ का कड़ा और अन्य सामान बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बदला लेने के लिए रील बनाने के बहाने हिमांशु को बुलाया था। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की हर पहलू से कानूनी जांच की जा रही है।