LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : खगड़िया में घुसखोर दारोगा को निगरानी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : खगड़िया में निगरानी की टीम ने 12 हज़ार रूपये रिश्वत लेते घुसखोर दारोगा को गिरफ्तार किया है. निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में घुसखोर दारोगा को निगरानी विभाग की टी
घुसखोर दारोगा गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया में फर्जी केस को मैनेज करने के लिए पीड़ित व्यक्ति से दारोगा ₹12000 घूस की मांग कर दी और घूस लेने के दौरान निगरानी विभाग ने धर दबोचा। इससे पहले भी खगड़िया  के नगर थाना से महिला दरोगा को घूस लेते  निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुका हैं। दरअसल जिले के मानसी थाना में पदस्थापित दरोगा रोशन कुमार को निगरानी विभाग ने ₹12000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ऋषि कुमार नामक ट्रैक्टर चालक ने निगरानी विभाग से इस बात की शिकायत की थी कि उनसे मानसी थाना के दरोगा रोशन कुमार ने ₹12000 घूस की मांग की है। 

पूरा मामला क्या था

25 सितंबर को मानसी थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। जिसको लेकर अभिषेक कुमार ने मानसी थाने में आवेदन दिया था और उसने आरोपी का नाम ऋषि कुमार बताया था। उन्होंने बताया था ऋषि कुमार ने ही मेरे ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की है। इस पर एस आई रोशन कुमार ने कांड दर्ज नहीं करते हुए ऋषि कुमार को मुकदमे की धमकी दी और उसे मैनेज करने के लिए ₹12000 बताया। ऋषि कुमार ने इस शिकायत को निगरानी विभाग में रखा।

निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने क्या कहा

डीएसपी ने कहा की मामला ट्रैक्टर के बैटरी चोरी का था। जिसमें अभिषेक कुमार ने थाने में आवेदन दिया था और उसने अपने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप ऋषि कुमार पर लगाया था। जिस पर एस आई रोशन कुमार ने कांड दर्ज नहीं किया था और उसने ऋषि कुमार को मुकदमा मैनेज करने के लिए ₹12000 घूस देने को कहा।

शिकायत पर कार्रवाई

ऋषि कुमार ने इस मामले को लेकर निगरानी विभाग से शिकायत की थी। जिस पर हम लोगों ने टीम गठित की और  मानसी थाना के गेट के पास ₹12000 घूस लेते  रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट