LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Road Accident In Khagaria: कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

भारत फाइनेंस कंपनी के 23 वर्षीय अक्षय कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अक्षय अपने परिवार का कमाने वाला अकेला सख्स था।

road accident
सड़क हादसे में मौत- फोटो : Reporter

Road Accident In Khagaria: खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमन टोला वार्ड नंबर 15 निवासी 23 वर्षीय अक्षय कुमार की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और परबत्ता क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह जब वे अपने घर से निकलकर एनएच 31 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अक्षय कुमार सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

अक्षय कुमार अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस अप्रत्याशित घटना से बेहद दुखी हैं।

भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि कंपनी मृतक कर्मचारी के परिवार को हर संभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

NSIT
Nsmch

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार