LATEST NEWS

  • Bikram police station durga puja peace committee meeting
  • Bikram Patna News: बिक्रम में दुर्गा पूजा पर पुलिस की सख्त गाइडलाइंस,पालीगंज SDPO की चेतावनी हुड़दंगियों पर होगी

  • EOU arrests SI in Gopalganj vehicle auction case
  • Bihar EOU Action:शराब जब्ती और फर्जी नीलामी मामले में दारोगा गिरफ्तार,ऑपरेटर और किरानी पहले ही जा चुके हैं

  • Patna junction golambar encroachment removal drive
  • Patna Junction Traffic Update: पटना को जाममुक्त बनाने के लिए चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने  राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, 'विदेशी ताकतों के हाथों इस्तेमाल होने की जताई आशंका
  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, 'विदेशी ताकतों के

  • Bihar News : दलालों से परेशान सदर अस्पताल प्रबंधन ने की अनोखी कार्रवाई, दीवारों पर चस्पा किये महिला दलालों के पोस्टर, लिखा-इनकी बातों में न आयें
  • Bihar News : दलालों से परेशान सदर अस्पताल प्रबंधन ने की अनोखी कार्रवाई, दीवारों पर चस्पा किये महिला

खगड़िया में प्रेम प्रसंग को लेकर गोलीबारी: दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर विधि विरुद्ध निरुद्ध

खगड़िया जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से गंभीर रुप घायल हो गया। घटना में पुलिस ने त्वरति कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है.....

खगड़िया में प्रेम प्रसंग को लेकर गोलीबारी: दो अभियुक्त गिरफ्
गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- फोटो : अमित कुमार

Khagaria :  जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेघाय में प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।


पीड़ित का फर्दबयान और प्रेम प्रसंग का खुलासा

बेगूसराय में इलाज के दौरान घायल पीड़ित मुस्कान कुमार ने अपना फर्दबयान दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि उसका एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश के चलते लड़की के परिवार के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से 3 अक्टूबर को बाइक पर सवार होकर उसके साथ मारपीट की और गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन

Diarch GO

घटना की गंभीरता और सनसनीखेज प्रकृति को देखते हुए खगड़िया के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पसराहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापामारी की और घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मोहम्मद नदीम (पिता: मोहम्मद आबिद, निवासी: तिहाय) और मोहम्मद शहजाद (पिता: मेजों बैठा, निवासी: झांझर, थाना: पसराहा) के रूप में हुई है। इसके अलावा, इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।


प्राथमिकी दर्ज और आगे की कानूनी कार्रवाई

NSIT
Nsmch

इस संबंध में पसराहा थाना भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अमित की रिपोर्ट