LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव प्रचार करने पर मिल रही जान से मारने की धमकी, खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव प्रचार करने पर मिल रही

KHAGARIA : जिले में बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी अंदाज में जनसभा को संबोधित किया। भोलेनाथ के जयघोष के साथ उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पर मौजूद हजारों लोगों को लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में युवा की ही आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा की जिस प्रकार बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है। अगर आप परबत्ता विधानसभा से लोजपा नेता बाबूलाल शौर्य को विधानसभा भेजते हैं तो निश्चित रूप से खगरिया सांसद राजेश वर्मा के नेतृत्व में आपके विधानसभा का विकास होगा।  

जनसभा में मौजूद हजारों लोगों के मनोरंजन के लिए अभिनेता रवि किशन ने शायरी की बौछार लगा दी। फिल्मी अंदाज में उन्होंने कहा की अब वह बिहार नहीं है जहां हथियार और कट्टे की बात होती थी। अब नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ।है रवि किशन ने कई गीत के मुखड़े गाकर लोगों का काफी मनोरंजन किया। मौजूद हजारों लोग रवि किशन के  द्वारा गाए गए गीत पर झूमने लगे। रवि किशन ने कहा बिहार में जिस प्रकार में लगातार चुनावी प्रचार में हूं। हमें लगातार धमकियां मिल रही है। कहा जा रहा है की आपके माथे पर गोली मार दी जाएगी तो मैं बता देना चाहता हूं। मेरा माथा बिल्कुल खाली है। मुझे गोली मार दो। लेकिन मेरे मरने से एक रवि किशन नहीं हजारों रवि किशन पैदा हुए हैं। किस-किस को मारोगे।  

Diarch GO

भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने कहा की मैं 2 महीना पहले भाजपा का हिस्सा बना हूं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव की सत्ता और उसके परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की मैंने भी 6 वर्षों तक देश सेवा में रहकर देश की सेवा किया। एक वह भी समय था। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अपराधी पर हमला करने से पहले दिल्ली से आदेश आने से पहले हमारे सेना शहीद हो जाया करते थे। अब केंद्र में मोदी की सरकार है। अब सेना को  सरकार से इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं होती। अपराधियों को ढेर करने में हमारी सेना तनिक भी नहीं सोचती। 

उन्होंने लालू यादव के जंगल राज की भी काफी चर्चा की। उन्होंने कहा की जिस समय मैं 12 वर्ष की उम्र में था। रात में नक्सलियों के डर से घर में नहीं सोता था। उस जंगल राज को अभी भी याद करता हूं। शरीर सिहर जाता है। लेकिन आज सुशासन की सरकार है। आपको कोई डरा नहीं सकता है। आप कहेंगे तो मुकदमा होता है। पुलिस कार्रवाई करती है और अपराधी को जेल में डालती है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट