LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : खगड़िया के दीपक कुमार ने जिले का नाम किया रौशन, मधुबनी पेंटिंग में पूरे राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

Bihar News : खगड़िया के दीपक कुमार ने जिले का नाम किया रौशन,

KHAGARIA : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 में खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कबेला गांव के प्रतिभाशाली युवक दीपक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग (मधुबनी पेंटिंग) विधा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

दीपक कुमार की कलाकृति ने पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रंगों की सजीवता और सूक्ष्म रेखांकन से निर्णायक मंडल को बेहद प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परबत्ता प्रखंड बल्कि पूरे खगड़िया जिले में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कला प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने दीपक कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इसे ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान कर बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है, जिसमें दीपक कुमार की सफलता इस उद्देश्य को साकार करती नजर आई।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट