LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Crime News : खगड़िया में चार दिन से लापता युवक का बगीचे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News : खगड़िया में चार दिनों से लापता युवक का शव बगीचे से बरामद किया गया है. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में चार दिन से लापता युवक का बगीचे
युवक की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी बबराहा के मुकेश यादव के पुत्र राकेश कुमार का बगीचे में शव बरामद किया गया। वह पिछले चार दिनों से लापता था। बताते चलें कि 11 तारीख की रात्रि से राकेश कुमार गायब था। जब सुबह उसके परिजनों ने राकेश कुमार को घर में नहीं पाया तो खोजना शुरू किया। फिर भी जब राकेश कुमार का पता नहीं चला तो परबत्ता थाना में उसके गुमशुदगी की का आवेदन दिया गया। जब लगातार पुलिस सक्रिय नहीं दिखी तो उसके पिता मुकेश यादव ने कल खगड़िया आरक्षी अधीक्षक को आवेदन दिया।

मृतक राकेश कुमार के छोटे भाई बादल कुमार ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन फिर भी किसी ने मेरे भाई की हत्या कर दिया है। मृतक के पिता मुकेश यादव ने बताया की पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को उठाया था। लेकिन उसे छोड़ दिया था। साथ ही पिता ने सीधा पुलिस पर आरोप  लगाया। वह कह रहे हैं कि जब हमने अपने पुत्र की गुमशुदगी का आवेदन थाने को दिया तो थाना ने मेरे बेटे को क्यों नहीं खोजा। अगर पुलिस समय रहते मेरे बेटे को खोजती तो आज मेरे बेटे की मौत नहीं होती।

Diarch GO

हालांकि अभी मौत का कारण तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन उनके परिजनों द्वारा कुछ लोगों का नाम लगातार लिया जा रहा है जो यह कह रहे हैं कि वह बार-बार हमें धमकता था कि मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। बताते चले कि मृतक राकेश कुमार चार भाई था। जिसमें एक भाई की मौत बिजली गिरने से हो गई थी और दूसरा भाई राकेश कुमार को हत्यारे ने मार डाला। अब दो भाई बचा है। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम आ रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार मौत का क्या कारण है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट