LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime : खगड़िया में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar Crime : खगड़िया में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला है. जिसके बाद परिजनों ने युवक के हत्या का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : खगड़िया में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,
युवक का मिला शव - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग गांव में शनिवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में भय और आक्रोश का माहौल देखा गया।

मृतक की पहचान बबराहा गांव निवासी अशोक यादव के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सन्नी कुमार शनिवार की दोपहर से ही घर से लापता था। देर शाम करीब तीन बजे डुमरिया बुजुर्ग गांव के कुछ लोग बहियार की ओर जा रहे थे, तभी एक बगीचे में स्थित आम के पेड़ से युवक का शव रस्सी से लटका देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की और साक्ष्य संकलन में जुट गई।

Diarch GO

ग्रामीणों के एक वर्ग का कहना है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। वहीं मृतक के पिता अशोक यादव ने इस दावे को सिरे से नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। मामले को लेकर पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “यह आत्महत्या है या हत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।” फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट