LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : सीएम नीतीश के काफिले पर हमला करने के 18 आरोपियों पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, अधिकार यात्रा के दौरान हुआ था बवाल

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला के 18 आरोपियों को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। 2012 में अधिकार यात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ था......पढ़िए आगे

Bihar News : सीएम नीतीश के काफिले पर हमला करने के 18 आरोपियो
कोर्ट का बड़ा फैसला - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : 27 सितंबर 2012 को अधिकार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचे थे। इस दौरान खगड़िया बस स्टैंड कचहरी रोड और बाजार समिति के रोड में विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का विरोध प्रदर्शन किया गया था।इसी दौरान सीएम नीतीश के काफिले पर रोड़ेबाजी  और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। इस घटना को लेकर कांड संख्या 507/12 दर्ज कर 75 लोगों को नामजद किया गया था। साथ ही 600 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी की गई थी। 

हालाँकि मामले की 12 वर्षों के बाद सुनवाई करते हुए अधिकार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले के 18 आरोपी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। बताते चलें कि जिन लोगों को कोर्ट ने बरी किया ,उनके बारे में पुलिस कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई। 

Diarch GO

तत्पश्चात व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय कुमारी विजया की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। बरी हुए लोगों में मुख्य रूप से भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य,नागेन्द्र सिंह त्यागी,अमित कुमार,किरण लाल यादव ,सुनील कुमार,मोहनदास कुमार, विभूति कुमार आदि हैं।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट