LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Election 2025 : खगड़िया में 1372 बूथों के मतों के होगी गणना, 34 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

Bihar Election 2025 : खगड़िया में 1372 बूथों के मतों के होगी

KHAGARIA : बिहार विधानसभा 2025 के दोनों चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कल अर्थात 14 नवंबर को मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। खगड़िया जिले में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनके जीत और हार का फैसला कल दोपहर के बाद स्पष्ट हो पाएगा।  

आपको बताते चले 2020 में 1599 मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में खगड़िया में कुल 1372 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार खगड़िया और अलौली के प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की मतगणना 22 राउंड में समाप्त होगी। वहीं परबत्ता और बेलदौर के वोटो की मतगणना के लिए 27 राउंड लगेंगे। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया है कि एक राउंड की गिनती में 20 मिनट का समय लगेगा और अधिक से अधिक 30 मिनट का समय लगेगा। इस हिसाब से जिला प्रशासन ने बताया है कि दोपहर के बाद 34 चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लोगों के बीच आ पाएगा। 

इसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश अनुसार कोई प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों कॉलेज निजी संस्थाओं को भी बंद करने का आदेश पत्र जारी कर जिला प्रशासन ने कर दिया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट