LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : पैतृक गाँव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दिवंगत चाचा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने पैतृक गाँव खगड़िया जिले के शहरबन्नी पहुंचे. जहाँ उन्होंने अपने चाचा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की......पढ़िए आगे

Bihar News : पैतृक गाँव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिरा
चिराग ने चाचा को दी श्रद्धाजली - फोटो : AMIT

KHAGARIA : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को अपने पैतृक जिले खगड़िया पहुंचे। अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चिराग पासवान काफी भावुक नजर आए और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताकर उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया।

पूर्वजों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शहरबन्नी पहुंचने के बाद सबसे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता व पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत नेता रामविलास पासवान और अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। चिराग पासवान ने कुछ समय शोकाकुल परिवार के बीच बिताया और परिजनों का हाल-चाल जाना।

बड़ी मां से मिलकर जाना कुशलक्षेम

श्रद्धांजलि सभा के दौरान चिराग पासवान अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मिले। उन्होंने काफी देर तक उनके पास बैठकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान ने परिवार के सभी सदस्यों से बात की और संकट के इस समय में एकजुट रहने का भरोसा दिया। उनके आगमन को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सांसद राजेश वर्मा ने व्यक्त की संवेदना

इस मौके पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी अर्जुन पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद ने कहा कि अर्जुन पासवान का निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस कठिन समय में वे और पूरी पार्टी चिराग पासवान और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

NSIT
Nsmch

पार्टी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के साथ-साथ परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह और गरौली विधायक विष्णुदेव पासवान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने अर्जुन पासवान के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सादगी पसंद इंसान बताया। 

अमित की रिपोर्ट