LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Road Accident : खगड़िया में सड़क हादसे में जीजा साले की हुई मौत, एक सप्ताह पहले साले की हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : खगड़िया में सड़क हादसे में जीजा साले की

KHAGADIA : जिले के परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत मुजाहिद वार्ड नंबर 6 के बूचो दास के पुत्र शंकर दास की और उनके साले बबलू दास की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताते चलें कि शंकर दास के साले बबलू दास की मीरगंज कुमारखंड में शादी  थी। शंकर दास एक सप्ताह पहले अपने ससुराल मीरगंज कुमारखंड गया हुआ था। वहां साले की शादी के उपरांत अपने छोटे भाई नारद कुमार को मधेपुरा .'रेलवे स्टेशन छोड़ने आया हुआ था। 

स्टेशन छोड़ने के उपरांत होंडा एसपी से शंकर दास और उनका साला बबलू दास दोनों कुमारखंड लौट रहे थे। वही मुरलीगंज जोरगामा एनएच 91 पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। होंडा एसपी और ऑल्टो की टक्कर में साले और बहनोई दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। 

Diarch GO

मृतक शंकर दास के चाचा सुशील दास ने बताया कि हम लोगों को कल शाम में दुर्घटना की खबर मिली। आनन फानन  में परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरे बड़े भतीजे को सबसे पहले फोन करके पुलिस ने सूचना दिया कि यहां घटना हो गई है। मृतक शंकर दास पांच भाई है मृतक को दो बच्चे हैं। मृतक के पिता बूचो दास का रो रोकर बुरा हाल है वह कह रहे हैं मेरे मरने की उम्र हुई है और मेरे सामने मेरा बेटा चल बसा।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट