LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस को मिली कामयाबी, लगातार दूसरे दिन 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस को मिली कामय

KHAGARIA : बिहार एसटीएफ और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं। बताते चलें कि गिरफ्तार हुए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा और 17 गोली भी जब्त किया गया है। 

बताते चलें की एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में 50 हजार का इनामी संदीप यादव समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने दो कट्टा और 17 जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ लूट,डकैती,रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई महेशखूंट और मानसी थाना इलाके में की है। मानसी थाना इलाके से संदीप की गिरफ्तारी हुई। इनका आपराधिक इतिहास रहा है। जिसके खिलाफ आधे दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि मो. समीम की गिरफ्तारी महेशखूंट थाना इलाके से हुई। हालांकि खगड़िया पुलिस ने शुक्रवार को भी 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट