LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News: बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ सिनेमा में मारी धाकड़ एंट्री, तेलुगु फिल्म मुक्ति से बनी लीड हीरोइन

Bihar News:बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ सिनेमा में एंट्री की है।...

Bihar s Rupali Bhushan Makes Bold South Cinema Debut
बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ सिनेमा में मारी धाकड़ एंट्री- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ सिनेमा में एंट्री की है।  खगड़िया जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब उनकी बेटी रूपाली भूषण ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार शुरुआत की। रूपाली ने श्री पद्मिनी सिनेमा की प्रस्तुति तेलुगु फिल्म ‘MUKTHI’ (मुक्ति) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है और लीड रोल में अपनी सशक्त अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उनके अभिनय ने साउथ सिनेमा में उन्हें खास पहचान दिलानी शुरू कर दी है, और फिल्म उद्योग में उनकी एंट्री को मजबूत और दमदार माना जा रहा है।

‘मुक्ति’ के लेखक एवं निर्देशक जॉन जाक्की हैं, जबकि निर्माता बी. शिव प्रसाद हैं। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार शेखर चंद्रा ने दिया है। रूपाली का अभिनय फिल्म में इतने प्रभावशाली रूप में सामने आया है कि आलोचक और दर्शक दोनों ही उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।

रूपाली भूषण खगड़िया जिले के गौछारी निवासी शंभू कुमार चौरसिया की पुत्री हैं। वर्तमान में उनका परिवार पटना में निवास करता है। उनके पिता दीघा में एक निजी स्कूल के संचालक हैं, जबकि माता भारती भूषण एक स्कूल की प्राचार्या हैं। रूपाली ने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के हजारीबाग सेंट्रल स्कूल से पूरी की और जेडी वीमेंस कॉलेज से दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ वह कला और मंच से जुड़ी रहीं और बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं।

रूपाली ने 2020 में फेमिना मिस इंडिया में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था और टॉप-15 में जगह बनाई। हालांकि वह ताज से कुछ कदम दूर रहीं, लेकिन इस राष्ट्रीय मंच पर अंतिम दौर तक पहुंचना उनके संकल्प और प्रतिभा का सबूत था।

NSIT
Nsmch

फेमिना मिस इंडिया का अनुभव उन्हें अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की ओर ले गया। तेलुगु फिल्म ‘मुक्ति’ में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। रूपाली की इस उपलब्धि ने न केवल खगड़िया बल्कि पूरे बिहार में गर्व और खुशी का माहौल पैदा कर दिया है। जिले के लोग उनकी उज्ज्वल फिल्मी भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार