LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Residence certificate - डॉग बाबू के बाद अब कौआ सिंह का निवास सर्टिफिकेट बनाने के लिए आया आवेदन, अधिकारियों को उड़े होश, एफआईआर के आदेश

Residence certificate - बिहार में पशु पक्षिओं के निवास बनाने के मामले बढ़ने लगे हैं। डॉग बाबू, डॉगेश सिंह के बाद अब कौआ सिंह के निवास प्रमाण पत्र का आवेदन दिया गया है.

 Residence certificate - डॉग बाबू के बाद अब कौआ सिंह का निवा
कौआ सिंह।- फोटो : जेमिनी एआई

Khagaria - बिहार में कुछ दिन पहले पटना में डॉग बाबू का निवास प्रमाण पत्र बनाया गया था। फिर नवादा में डॉगेश बाबू के लिए आवेदन दिया गया, अब ऐसा ही एक और मामले सामने आया है। जिसमें इस बार कौआ सिंह के निवास प्रमाण पत्र के लिए आवदेन दिया गया है। इसके साथ पेंग्विन की तस्वीर लगाकर भी ऑनलाइन आवेदन आया है। 

पूरा मामला खगड़िया सदर अंचल  से जुड़ा  है। जानकारी अनुसार सदर अंचल में एक ऑनलाइन आवेदन आवेदक कौआ के नाम से प्राप्त हुआ है। जिसमें पिता का नाम कौआ सिंह, मां का नाम मैना देवी अंकित है।

इतना ही नहीं खगड़िया नगर परिषद के सन्हौली से एक आवेदन और पिंकी कुमारी (पता सोनपुर-हसपुरा, खगड़िया) नाम से भी एक अजीबोगरीब आवेदन प्राप्त हुआ है। एक आवेदन में आवेदक की तस्वीर के बदले पेंग्विन पक्षी की तस्वीर लगी हुई है।

इन दोनों आवेदनों के सामने आने के बाद अधिकारियों में  हड़कंप मच गया। सदर अंचल के प्रभारी सीओ मु. आमिर ने बताया कि मामले को लेकर अंचल प्रशासन गंभीर है। आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है। इधर खगड़िया आरओ शंभु कुमार के आवेदन पर चित्रगुप्तनगर थाना में मामला भी दर्ज हुआ है।

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही मामले की जांच

चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरओ के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। शातिरों पर कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि आवास बनाने को लेकर ये आवेदन दिए गए थे।

गोगरी में भी ऐसा ही मामला

इस तरह के आवेदन गोगरी अंचल में भी प्राप्त हुए हैं। गोगरी अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत 22-6-2025 के डेट में एक आवेदन प्राप्त हुआ।

जिसमें आवेदिका का नाम ई संजक, पिता का नाम आफ्स्कदस्व और माता का नाम फूकरव अंकित है। आवेदन संख्या है- बीआरसीसीओ\2025\12095373। इसी प्रकार आवेदन संख्या-बीआरसीसीओ\2025\17438844, दिनांक 25-07-2025 में आवेदक का नाम अंग्रेजी में (Uim Bhgvb) (Gvvvj), पिता का नाम Bbh (Bnn), माता का नाम Bbb (Bbnn) देकर आवेदन दिया गया है।

दर्ज होगी एफआईआर

इधर इसको लेकर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि उपरोक्त आवेदन में आवेदक का नाम, आवेदक के माता-पिता का नाम स्पष्ट नहीं है, बल्कि किसी व्यक्ति के द्वारा गलत मंशा से सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने एवं सरकार व विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने कहा कि सीओ के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।