LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

जाने कौन है खगड़िया का संजीव डोम, जिसके कार्य की तारीफ राजनाथ सिंह ने की, आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में भी आए थे नजर

KHAGARIA NEWS - मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ समाजसेवा और अपनी जाति को आगे बढ़ाने के लिए जुटे संजीव डोम के कार्य की तारीफ राजनाथ सिंह ने की है। संजीव डोम इससे पहले आमिर खान के शो सत्यमेव जयते भी नजर आए थे।

जाने कौन है खगड़िया का संजीव डोम, जिसके कार्य की तारीफ राजना
संजीव डोम के कार्य की तारीफ रक्षा मंत्री ने की।- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - कभी आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में नजर आए  खगड़िया के संजीव डोम एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा का कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उनकी कार्यों की प्रशंसा करना है। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव के संजीव कुमार निवासी है।दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रहकर उनकी पढ़ाई लिखाई हुई है। लंबे समय तक मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर चुके हैं संजीव कुमार।

संजीव कुमार से संजीव डोम कैसे बने?

संजीव कुमार की बहन परबत्ता के कन्हैयाचक गांव में है। जहां एक भोज के दौरान जब उन्होंने डोम और मुशहर जाती के लोगों को भोज में खाए हुए लोगों के जूठे पत्तों से खाना लेकर खाते देखा तो उन्होंने उनकी तस्वीर बदलने का किया निश्चय।संजीव डोम ने बताया कि जब सभी मनुष्य एक समान है। 

Diarch GO

आजाद भारत में जब सभी स्वतंत्र है तो फिर मलिक और मुशहर जाती के लोगों का दृश्य डरावना है। इसलिए हमने अपने नाम के साथ डोम लगाया है।इन जाती को आगे बढ़ाने के लिए 2006 में बहिष्कृत हितकारी संगठन की स्थापना की ।और अब 18 जिलों में यह संगठन काम कर रही है।

सत्यमेव जयते जैसे टी वी शो में आमिर खान के साथ दिखे थे संजीव डोम

संजीव डोम को  संयुक्त राष्ट्र और इकोंगो ने कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।उसके बाद 2021 में पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया था। फिर भारत सरकार के कल्चर विभाग द्वारा प्रकाशित किताब “द विजन ऑफ अंतोदय” में उनकी कहानी छापी गई।फिर कॉविड महामारी के समय उन्होंने दलित समाज के बीच कोरोना जांच, टीकाकरण के लिए असाधारण काम किया. जिसके लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र और इकोंगो उन्हे स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना सम्मान के एक मंच से संजीव डोम के कार्यों की प्रशंसा की।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित रिपोर्ट