LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : जमीन विवाद नहीं सुलझाने पर फूटा युवक का गुस्सा, अंचल कार्यालय में घुसकर सीओ पर किया जानलेवा हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : खगड़िया में अपने कक्ष में सरकारी कार्यों में व्यस्त अंचल अधिकारी हरिनाथ राम पर एक युवक ने अचानक हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी....पढ़िए आगे

Bihar News : जमीन विवाद नहीं सुलझाने पर फूटा युवक का गुस्सा,
सीओ पर जानलेवा हमला - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय कक्ष में सरकारी कार्यों में व्यस्त अंचल अधिकारी (सीओ) हरिनाथ राम पर एक युवक ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर हमलावर को पकड़ लिया।

घटना की पुष्टि 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी हरिनाथ राम अपने कार्यालय कक्ष में नियमित सरकारी कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। इसी दौरान सलारपुर निवासी अनुज सिंह कार्यालय पहुंचा और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर कार्यालय कर्मी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार पंडित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। घटना के दौरान अंचल कार्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में हमले में तीन अन्य युवकों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसकी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Diarch GO

आरोपी ने बताई हमले की वजह

गिरफ्तार आरोपी अनुज सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह जमीन से जुड़े एक विवाद को लेकर कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा चुका था, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। उसका दावा है कि इसी नाराजगी और हताशा में उसने हमला किया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन आरोपी के इस दावे की स्वतंत्र रूप से जांच कर रहे हैं और हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एसडीओ पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी के एसडीओ संजय कुमार परबत्ता अंचल कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी पर हमला गंभीर अपराध है तथा मामले में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद परबत्ता अंचल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हमले के पीछे की वास्तविक वजह तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट