LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: बिहार की सड़कों पर उतरे यमराज, चित्रगुप्त, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश

Bihar News: बिहार में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब सड़क पर पुलिस की जगह यमराज और चित्रगुप्त खड़े नजर आए।...

Yamraj Chitragupt Take to Bihar Roads to Promote Helmet Seat
बिहार की सड़कों पर उतरे यमराज- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब सड़क पर पुलिस की जगह यमराज और चित्रगुप्त खड़े नजर आए। पल भर के लिए लोग सहम गए, लेकिन जैसे ही यमराज ने संवाद शुरू किया, पूरा मामला साफ हो गया। दरअसल यह सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा एक अनोखा और प्रभावशाली जागरूकता अभियान था।

कटिहार में यमराज ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोककर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। नियमों का पालन करने वालों को जहां “लंबी उम्र” का आशीर्वाद मिला, वहीं लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। यमराज ने दो टूक कहा एक छोटी सी गलती, और मुझे खुद लेने आना पड़ेगा। इस अंदाज़ ने लोगों को न सिर्फ चौंकाया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

दरअसल कटिहार में जनवरी माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में पूरे जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यमराज और चित्रगुप्त के इस नाटकीय अवतार ने लोगों का ध्यान खींचा और संदेश भी साफ-साफ पहुंचा। सड़क पर मस्ती नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है। कटिहार में संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—नियम मानिए, सुरक्षित रहिए… वरना यमराज खुद रास्ता रोक सकते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह