Ram Navami 2025 : शोभायात्रा के दौरान मस्जिद के आगे हाथ पकड़कर खड़ी हुई महिलाएं, कहा सुरक्षा के लिए संभाली कमान....
Ram Navami 2025 : कटिहार में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं ने सामप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की है. किसी विवाद से निपटने के लिए महिलाएं मस्जिद के सामने खड़ी हो गयी.....पढ़िए आगे

KATIHAR : रामनवमी के अवसर पर सीमांचल का जिला कटिहार से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। फकीरतकिया मस्जिद के सामने से जब रामनवमी का शोभायात्रा मे शामिल राम भक्तों की टोली गुजर रही थी तो महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुद मस्जिद के सामने हाथ में हाथ पकड़ कर ह्यूमन चैन बनाकर खड़े हो गयी। उन लोगों की माने तो आपसी सौहार्द बनाए रखने और शोभा यात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए उन लोगों ने खुद से यह जिम्मेदारी संभाली है।

शोभा यात्रा के दौरान सौहार्द की इस अनोखी तस्वीर को लेकर राम भक्तों ने बातचीत के दौरान बताया की कहीं से कोई विवाद उत्पन्न नहीं हो। इसके लिए हमलोगों ने सुरक्षा की कमान संभाली है।

बताते चलें की आज रामनवमी के मौके पर राज्य के अलग अलग जगहों पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। हालाँकि किसी विवाद से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। लेकिन महिलाओं ने सुरक्षा का इंतजाम कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। महिलाओं के इस पहल की इलाके में जमकर सराहना किया जा रहा है।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट
















