LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों हंगामा, कटिहार सदर अस्पताल में अफरा-तफरी

Bihar News: सदर अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बिगड़ा कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौके से खिसक गए

Bihar News: सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों हंगामा, कटिहार
सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों हंगामा, कटिहार सदर अस्पताल में अफरा-तफरी- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar News: कटिहारमें  हृदय विदारक घटना सामने आई। सदर अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित शकुंतला देवी (पत्नी- आनंदी महालदार) की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बिगड़ा कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौके से खिसक गए।

परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज न मिलने और स्वास्थ्य व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण शकुंतला देवी की जान गई।

पीड़िता शाम को चापाकल पर बर्तन धोने गई थी, तभी सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

NSIT
Nsmch

परिजनों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश का इलाज उपलब्ध नहीं था। वहां से मरीज को फिर सदर अस्पताल लौटा दिया गया। वापस लाने पर इलाज शुरू भी नहीं हो पाया और शकुंतला देवी ने दम तोड़ दिया।

मृतका के पति आनंदी महालदार ने रोते हुए कहा कि मेरी पत्नी को समय पर दवा मिल जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। डॉक्टरों की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा ने उसे मार डाला।पत्नी की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी वहां से खिसक गए।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह