LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: मानसून के आगमन के साथ ही कटिहार रेल मंडल ने बढ़ाई ट्रैक निगरानी,एडीआरएम बोले–असामान्य हालात दिखें तो तुरंत करें सूचित

Bihar News: मानसून के दस्तक के साथ ही रेलवे भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.....

Railway Board increased track monitoring
ल मंडल ने बढ़ाई ट्रैक निगरानी- फोटो : reporter

Bihar News: मानसून ने दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही कटिहार रेल मंडल भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. मंडल के एडीआरएम मनोज सिंह ने बताया कि 1496 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर रेलवे विशेष रूप से सतर्क है. वैसे तो इन ट्रैकों का मेंटेनेंस रोजाना होता है, लेकिन मानसून के मद्देनजर सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं.

एडीआरएम मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार डिवीजन में न्यू जलपाईगुड़ी और मुकुरिया रेलवे ट्रैक से जुड़ा क्षेत्र बारिश से ज्यादा प्रभावित होता है. इसलिए इन इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी भी स्थान पर मानसून के कारण रेलवे ट्रैक पर कोई भी परेशानी या असामान्य स्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें. आपकी सतर्कता से किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है.

रेलवे प्रशासन मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह