LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बच्चा गोरा हुआ तो पति का भड़का गुस्सा, अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : पत्नी द्वारा गोरे बच्चे को जन्म देने पर पति का गुस्सा भड़क गया. जिसके बाद अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसने पत्नी की हत्या कर दिया.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बच्चा गोरा हुआ तो पति का भड़का गुस्सा, अवैध संब
पत्नी की हत्या - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के बारसोई  प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अवैध सम्बन्ध का आरोप लगा कर बच्चा गोरा होने के शक में पत्नी की जघन्य हत्या कर दिया। पति ने अपने ससुराल में जाकर पत्नी के साथ रात बिता कर घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पिता षष्टी दास ने आबादपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई  है। 

घटना के पीछे की वजह 3 महीने पहले जन्म हुए बच्चे को लेकर है। बच्चों के आरोपी पिता सुकुमार शर्मा का मानना है कि नवजात शिशु मेरा नहीं है क्योंकि जब हम काला है तो बच्चा गोरा क्यों? बस इसी बात को लेकर पिछले कई महीनो से विवाद चल रहा था। वहीं घटनास्थल नारायणपुर गांव में मृतिका के पिता षष्टी दास ने बताया कि दामाद सुकुमार आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गांव का रहने वाला है। 

20 तारीख को दोपहर को मेरे घर आया था।  रात में रह कर  सुबह घटना को अंजाम देकर भाग गया। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही आबादपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आरोपी पति को गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने का निर्देश दिया। 

फिलहाल पुलिस ने आज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई ने किया है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट