LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: जब बजने लगा राजद का गाना सुनते ही दुल्हा हो गया दीवाना , शादी के मंडप में जमकर मचाया धमाल

Bihar News:एक शादी समारोह में लालू यादव के प्रति प्रेम का अनोखा उदाहरण सामने आया।

lalu Yadav
राजद का गाना सुनते ही दुल्हा हो गया दीवाना- फोटो : Reporter

Bihar News: अभी तक आपने दूल्हा-दुल्हन को लेकर कई हैरान और अजीबो-गरीब खबरें पढ़ी या सुनी होगी. मगर कटिहार से जो खबर सामने आई है, उस जैसी खबर शायद ही आपने कभी पढ़ी हो. राजनीति में नेताओं के प्रति समर्थकों की दीवानगी कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब बात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हो, तो यह दीवानगी एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही नज़ारा बिहार के कटिहार जिले में देखने को मिला, जहां एक शादी समारोह में लालू यादव के प्रति प्रेम का अनोखा उदाहरण सामने आया।

कटिहार के राजद युवा नेता वासूलाल जब अपनी शादी में दूल्हे के रूप में मंडप में बैठे थे, तभी डीजे पर जैसे ही “लालू यादव जिंदाबाद” वाला गाना बजा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए और शादी की सारी गंभीरता छोड़ मंच पर जमकर थिरकने लगे। दूल्हा वासूलाल का यह डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वासूलाल ने मीडिया से बातचीत में बताया, “मैं बचपन से ही लालू यादव जी का फैन रहा हूं। जब शादी में अचानक डीजे पर लालू जी से जुड़ा गाना बजा, तो खुद को रोकना नामुमकिन हो गया।”

बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों बीमार चल रहे हैं और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने की कामना कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लालू यादव का जनाधार आज भी मजबूत है, खासकर युवाओं में उनका क्रेज कायम है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह