LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बोरिंग पर पानी पीने गयी दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : कटिहार में बोरिंग पर पानी पीने गयी दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बोरिंग पर पानी पीने गयी दो सगी बहनों की करंट की
करंट की चपेट में आने से मौत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के कटिहार कदवा थाना क्षेत्र के धनगामा पंचायत अंतर्गत बिंदाबाड़ी गांव के गीदरमारा बहियार में धान की रोपनी के दौरान पानी पीने गई दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई।

पंपसेट में पानी पीने के दौरान करंट की चपेट में  आने से दो सगी बहन की मौत जबकि उसे बचाने गए  चार मजदूर भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। हादसा खेत में चल रहे अवैध विद्युत मोटर से फैले करंट के कारण हुआ।

मृतक बहनें हांजी किस्कू (18) और जज्जी किस्कू (16) धनगामा पंचायत वार्ड संख्या 6 की निवासी थीं। घटना के बाद खेत मालिक जोबरा साह मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और किसान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि मोटर बिना मीटर के चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। पुलिस और विद्युत विभाग ने जांच शुरू कर दी है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट