LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : कटिहार में बरंडी नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar News : कटिहार में बरांडी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में बरंडी नदी में स्नान के दौरान डूबने स
डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत अंतर्गत चपरेला गांव स्थित मिलिक घाट बरंडी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो बच्चे डूब गए। डूबने से दोनों बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मो० तौफीक उम्र 10 वर्ष और नुजहत खातून उम्र 13 वर्ष दोनों साकिन भरसिया पंचायत के मुंडा टोला वार्ड संख्या तीन के रूप में हुई है। 

घटना के बाद मुंडा टोला में कोहराम सा मच गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दोनों मृतक बच्चों के स्वजन दहाड़ मार -मार रो व बिलख रहे थे। मृतक मो०तौफीक के नाना ने बताया कि दोनों बच्चे पढ़ाई करने के बाद घांस काटने बहियार चले गए। 

दोनों घास काटने के बाद बरंडी नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान नुजहत का पैर गहरे पानी में चली गई और वह डूबने लगी तो उनके नाती बचाने गया। 

इसी दौरान तौफीक भी डूब गया। घटना स्थल के पास बांस बाड़ी व खेत मे काम करने वाले जब तक बचाने दौड़ा तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर सीओ सौमी पौद्दार व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व पुअनि राजू कुमार दल बल के साथ मृतक बच्चे के गाँव मुंडा टोला पहुंचे।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट