LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Katihar Road Accident:शादी की खुशियाँ मातम में बदली, डीजे गाड़ी ने दूल्हे के जीजा सहित दो को रौंदा, दोनों की मौत

Katihar Road Accident: डीजे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई...

कटिहार हादसा
कटिहार में दर्दनाक हादसा- फोटो : Reporter

Katihar Road Accident: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के बलधिम्मा गांव में शादी समारोह के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। समारोह में इस्तेमाल की जा रही डीजे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शादी के एक कार्यक्रम के दौरान डीजे गाड़ी चल रही थी, तभी वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और डीजे गाड़ी के चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह