LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: कटिहार में दबंगों का कहर, 20 किसान परिवारों की सिंचाई पर रोक, बर्बादी के कगार पर फसल

Bihar News:कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में महानंदा दियारा इलाके से किसानों के लिए एक बार फिर परेशानी की तस्वीर सामने आई है।..

 कटिहार में दबंगों का कहर
कटिहार में दबंगों का कहर- फोटो : reporter

Bihar News:कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में महानंदा दियारा इलाके से किसानों के लिए एक बार फिर परेशानी की तस्वीर सामने आई है। जल्ला हरिरामपुर दियारा क्षेत्र के लगभग 20 किसान परिवार पिछले एक महीने से अपने खेतों में पंपिंग सेट से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। कारण, इलाके के दबंगों द्वारा सिंचाई पर रोक और किसानों को नदी पार करके अपने ही खेत तक जाने से रोका जाना।

किसानों के अनुसार, यह विवाद एक मामूली जमीन के झगड़े को लेकर है। मुख्य चौक पर जमीन पर दबंगों ने जबरन हाट लगाकर कब्जा कर लिया है। 20 किसान परिवारों ने इस मामले को कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन दबंगों ने कोर्ट के मामले को नजरअंदाज कर, किसानों के खेतों में बोरिंग और पानी की व्यवस्था पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, किसानों को नाव से दियारा क्षेत्र जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इस वजह से अब लगभग 70-80 बीघा मकई की फसल सिंचाई की प्रतीक्षा में सूखने की कगार पर है। किसान बताते हैं कि उन्होंने ऋण लेकर खेती की है और समय पर सिंचाई न होने पर पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। यह स्थिति उनके जीवनयापन और आजीविका के लिए गंभीर संकट पैदा कर रही है।

बिहार में नई सरकार बनने के बाद अपराध नियंत्रण को टॉप प्रायरिटी दिया गया है और राज्य में लगातार कार्रवाई की कवायद जारी है। लेकिन कटिहार के सुदूर महानंदा दियारा इलाके से सामने आई यह घटना फिर साबित करती है कि दियारा क्षेत्रों में दबंगों का तांडव अभी भी जारी है और किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

NSIT
Nsmch

किसानों की शिकायत के बाद प्रशासन को अब इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करना जरूरी है। किसानों की फसल बचाना और उन्हें उनके खेत तक सुरक्षित पहुँचाने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन पर है। वरना इस दबंग कब्जे के कारण लोगों की मेहनत, ऋण और आजीविका दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

रिपोर्ट: श्याम कुमार सिंह