LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में तीन दिवसीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, डीएम ने किया उद्घाटन

Bihar News : कटिहार में तीन दिवसीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता की शुरुआत हो गयी है. जिसका उद्घाटन डीएम ने किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में तीन दिवसीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय ख
खो खो प्रतियोगिता की शुरुआत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में खो-खो के बालक वर्ग की तीन आयु श्रेणियाँ—अंडर 14, अंडर 17, और अंडर 19 शामिल हैं। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और जिला खेल पदाधिकारी संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह खेल आयोजन 22 नवंबर को संपन्न होगा। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस अवसर पर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के 9 प्रमंडलों से करीब साढ़े तीन सौ से अधिक खिलाड़ी खो-खो खेल में हिस्सा लेने के लिए कटिहार पहुंचहैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 198 प्रतिभागी बॉक्सिंग खेल विधा में हिस्सा लेने के लिए भी जिले में आए हुए हैं, जिसके मुकाबले भी साथ-साथ आयोजित होंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को चुनना है। खो-खो खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये चयनित खिलाड़ी आगे चलकर बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, बॉक्सिंग खेल विधा में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाएंगे।

खेल भावना से खेलने की अपील

डीएम मनेश कुमार मीणा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को यह भी याद दिलाया कि अब राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत अब राज्य सरकार पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है, जो खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। 

NSIT
Nsmch

कटिहार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा

यह तीन दिवसीय आयोजन कटिहार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। जिलाधिकारी और खेल पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की उम्मीद जताई। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट