LATEST NEWS

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर आर-पार, कटिहार में तारिक अनवर और निशा सिंह में ठनी, लॉलीपॉप वाले बयान से गरमाया सियासी माहौल

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब कटिहार की सड़कों से होते हुए दिल्ली के गलियारों तक गूंज रही है।

Tariq Anwar and Nisha Singh clash over Women Reservation Bil
महिला आरक्षण पर आर-पार- फोटो : reporter

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब कटिहार की सड़कों से होते हुए दिल्ली के गलियारों तक गूंज रही है। इस मुद्दे पर कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सह प्राणपुर विधायक निशा सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहाँ एक तरफ कांग्रेस नेता ने इसे भाजपा का लॉलीपॉप करार दिया है, वहीं भाजपा ने इसे महिलाओं के हक की लड़ाई बताते हुए पलटवार किया है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल एक दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 825 सीटों का नाम लेकर भाजपा महिलाओं को केवल लॉलीपॉप थमाना चाहती है। तारिक अनवर ने अपनी दलील में कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा के पुरुष सांसद और प्रतिनिधि महिला आरक्षण के नाम पर अपनी संसदीय सीट की 'बलि' चढ़ने से डरे हुए हैं। उनके अनुसार, आरक्षण का कानून तो पहले ही बन चुका है, लेकिन उसे लागू करने के बजाय भाजपा इसे राजनीति का जरिया बना रही है।

सांसद तारिक अनवर के इस तीखे बयान का जवाब देते हुए भाजपा विधायक निशा सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा,अगर भाजपा का पुरुष नेतृत्व इस बिल के खिलाफ होता, तो संसद में इसे इतना समर्थन नहीं मिलता। निशा सिंह ने साफ लफ्जों में कहा कि महिलाएं किसी के अधिकार को छीनने नहीं आई हैं, बल्कि वे अपना जायज हक मांगने के लिए सामने आई हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।

महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही यह खींचतान साफ दर्शाती है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ने वाला है। कटिहार के स्थानीय मंच से उठी यह आवाज़ केवल दो नेताओं के बीच का विवाद नहीं, बल्कि उस बड़े राष्ट्रीय बहस का हिस्सा है, जहां महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के भविष्य पर मंथन चल रहा है। अब देखना यह है कि यह जंग वोट बैंक की सियासत में किस करवट बैठती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह