LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident: एनएच-31 पर मौत का तांडव, मदरसा के पास खड़े हाइवा से टकराई तेज रफ्तार ऑटो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Speeding Auto Hits Parked Hyva on NH 31
एनएच-31 पर मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: एनएच-31 पर कुरसंडा मदरसा के समीप  एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन से तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला ने कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कदवा प्रखंड के भरी पंचायत अंतर्गत पटारा गांव निवासी मनती सोरेन तथा डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत परसंडा गांव निवासी संजली हेंब्रम के रूप में की गई है।

दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुरसंडा मदरसा के पास एक हाइवा वाहन सड़क किनारे खड़ा था, जिसका पंक्चर बनाया जा रहा था। इसी दौरान कटिहार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खड़े हाइवा से जा भिड़ी। हादसे के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा चल रही थी, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। यही वजह बताई जा रही है कि चालक को समय रहते खड़े वाहन का अंदाजा नहीं हो सका।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों महिलाओं के शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर ऑटो और हाइवा चालक को तो थाना ले गई, लेकिन शवों को हटाने और उचित कार्रवाई में अनावश्यक देरी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क सुरक्षा व लापरवाही को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह