LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : पीएम मोदी का गुणगान करनेवाले एमएलसी के बेटे ने थामा वीआईपी का दामन, कटिहार से मिला टिकट

Bihar Election 2025 : पीएम मोदी का गुणगान करनेवाले एमएलसी के बेटे ने वीआईपी का दामन थाम लिया है. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : पीएम मोदी का गुणगान करनेवाले एमएलसी के
वीआईपी ने बनाया उम्मीदवार - फोटो : SHYAM

KATIHAR : 'मेरा परिवार, मोदी परिवार"कह कर अब तक लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने वाले विधान पार्षद अशोक अग्रवाल और महापौर उषा अग्रवाल का पुत्र सौरभ अग्रवाल ही अब बागी हो गया है और अब वह महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में वीआईपी के सिंबल पर कटिहार से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल विधान परिषद अशोक अग्रवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधान परिषद का चुनाव दो बार जीते हैं। लेकिन उनकी पहचान पूरे बिहार में खासकर सीमांचल के इलाके में भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में है।

इसी परिचय के आधार पर महापौर के चुनाव में भी उनका लाभ मिला है और भाजपा के ब्रांड वोटर भाजपा के गढ़ माने जाने वाले उनके धर्मपत्नी उषा अग्रवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर बन गई। यानी पति-पत्नी कमल फूल के साथ और बेटा कर रहे हैं नाव की सवारी। कटिहार के इस बड़े घर की राजनीति की ट्विस्ट यहीं समाप्त नहीं होता है। अब विधानसभा चुनाव के आखरी बेला में एक ही घर में मां- पिता के साथ रहने वाले सौरव अग्रवाल महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में  चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया।

ऐसे में सौरभ के मां महापौर उषा अग्रवाल खुलकर अपने पुत्र धर्म निभाते हुए बेटा के साथ आ गए है और बेटा के लिए 'विजयी भव' का आशीर्वाद दे रहे हैं। 

अशोक अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ है और उन्हें उनके ही घर में जो विरोध का स्वर मुखर हो रहा था।  इस बारे में कुछ पता ही नहीं था, इसलिए वह पार्टी के तरफ से यानी भाजपा की तरफ से उनके लिए जो भी भूमिका का तय किया जाएगा उसे निभाते रहेंगे।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट