LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: मवेशियों से लदा ट्रक पलटा, 8 मवेशियों की मौत, 6 घंटे देरी से पहुंची पुलिस

Bihar News:38 मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोकताहार के पास पलट गया, जिससे 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।....

Bihar News: मवेशियों से लदा ट्रक पलटा, 8 मवेशियों की मौत,  6

Katihar: जिले के बारसोई अनुमंडल अंतर्गत ग्वालटोली और पश्चिम बंगाल सीमा के कुसीदा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। 38 मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोकताहार के पास पलट गया, जिससे 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक पश्चिम बंगाल से मवेशी लादकर मालदा ले जाया जा रहा था। ट्रक की रफ्तार तेज थी और सड़क की हालत अत्यंत जर्जर होने के कारण हादसा हुआ।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आबादपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस 6 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी का फायदा उठाकर पशु तस्कर मरे हुए मवेशियों को वहीं छोड़कर अन्य मवेशियों के साथ पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादपुर पुलिस और पशु तस्करों की मिलीभगत है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती।ट्रक सड़क की संकीर्णता और खराब स्थिति के चलते पलटा।पशु तस्कर बारसोई अनुमंडल के रास्ते होकर कई थानों और चेक पोस्ट पार करते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, ऐसे कई ट्रक चुपचाप बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल से गुजरते हैं। घटना के छह घंटे बाद पहुंची आबादपुर पुलिस ने मौके से 11 मवेशियों को जप्त किया।ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्थानीय पुलिस पशु तस्करों की मदद कर रही है?चेकपोस्ट और थाना सीमाएं पार कर ट्रक आखिर कैसे गुजर जाते हैं?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह