LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 50 लाख का स्मैक किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से स्मैक और गांजा की भारी खेप बरामद की है।

Bihar Crime News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 50
स्मैक बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

KATIHAR : पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से स्मैक और गांजा की भारी खेप बरामद की है। कटिहार जिले में पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रौतारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाज़ा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को लगभग डेढ़ किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चौक से पूर्णिया भेजी जा रही थी। तस्कर इसे चुनावी माहौल में खपाने की तैयारी में थे। एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और खुफिया इनपुट के चलते यह सौदा अधूरा रह गया। उधर, सेमापुर थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 25 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज — यानी सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क — को खंगाल रही है।

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि नशे का यह कारोबार एक संगठित नेटवर्क की तरह काम कर रहा है और चुनावी दौर में इसे खपाने की कोशिशें तेज़ हो जाती हैं। उन्होंने कहा “ऐसा लगता है कि नशे के सौदागर चुनावी हलचल का फ़ायदा उठाने की फ़िराक़ में थे। लेकिन कटिहार पुलिस पूरी तरह एक्टिव है। हम किसी भी कीमत पर इन सौदागरों को पनपने नहीं देंगे।”

पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव से पहले एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नशे के इन नेटवर्क का तार बंगाल और नेपाल बॉर्डर तक फैला हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर इनके अंतरराज्यीय कनेक्शन का सुराग जुटा रही है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट